फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The IO was taking the statement of the witness by making him sit on the ground.

Deoria News: आईओ, गवाह को जमीन पर बैठाकर ले रहे थे बयान

Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The IO was taking the statement of the witness by making him sit on the ground.
-वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
विज्ञापन

-परासखांड गांव में 4 जून को जमीन विवाद में हुई थी मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के परासखांड गांव में दो माह पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों पर बलवा, मारपीट हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। विवेचना कर रहे आईओ द्वारा एक गवाह को थाने में जमीन पर बैठाकर रात में बयान लेने का मामला सुर्खियों में है। इस वाकिये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही तरकुलवा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस महकमे के आला अफसर इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव निवासी श्री यादव की थाना क्षेत्र के परासखांड गांव में नेवासा की जमीन है। यहां स्थित मकान, सरकारी पोखरी, खेत व बाग की जमीन है, जिसको लेकर पड़ोस के श्रीकांत यादव से उनका लंबे समय से विवाद चलता है। इस जमीन की पैमाइश के लिए श्रीकांत यादव ने तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने विवादित जमीन की पैमाइश कर दी गई। इस बीच 4 जून को इस जमीन के विवाद को लेकर दोनों तरफ से जमकर मारपीट हो गई। इसमें श्रीकांत यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष के श्री यादव, छोटेलाल यादव, प्रेम यादव व परमेश्वर यादव समेत बीस अज्ञात लोगों पर भादवि की धारा 147, 148, 349, 323, 324, 325 व 307 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उधर, श्री यादव की तहरीर पर भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के श्रीकांत यादव, विजय प्रताप यादव समेत कई लोगों पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया है। उधर, इस मामले में न्याय की मांग को लेकर श्रीकांत यादव ने 21 जुलाई को मुख्यमंत्री जनता दर्शन में फरियाद की है। इस मुकदमे की विवेचना थाने पर तैनात एसआई मनीष यादव कर रहे हैं। मुकदमे के आईओ, बुधवार की देर शाम को घटना के एक गवाह को थाने में बुलाए और उसको जमीन पर बैठाकर पूछताछ करने लगे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed