फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The injured kept writhing in pain in the ambulance, the driver kept waiting for his family

Deoria News: एंबुलेंस में तड़पता रहा घायल, चालक करता रहा घरवालों का इंतजार

Wed, 11 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 11 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The injured kept writhing in pain in the ambulance, the driver kept waiting for his family
सलेमपुर। सलेमपुर-सतराव मार्ग पर बरठी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे तड़पते देख राहगीरों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पीआरवी को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायल की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मगर चालक गार्जियन के आने के बाद मरीज को मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कहने लगा, जिससे घायल एंबुलेंस में करीब एक घंटे तड़पता रहा। कोतवाली पुलिस के आने के बाद चालक ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर-सतराव मार्ग पर बरठी गांव के पास बाइक से आ रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे तड़पने लगा। राहगीर इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर पीआरवी को दी।
मौके पर पहुंची पीआरवी एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। डॉक्टराें ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन घायल अज्ञात होने के चलते एंबुलेंस चालक ने मेडिकल कॉलेज ले जाने से यह कहकर मना कर दिया कि अज्ञात केस में मेडिकल कॉलेज में भर्ती नहीं किया जाएगा। पीआरवी के सिपाहियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन चालक इसके बाद भी तैयार नहीं हुआ। इसके चलते उमस भरी गर्मी में करीब एक घंटे एंबुलेंस में घायल तड़पता रहा।
इसकी सूचना पीआरवी के सिपाहियों ने कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक से बात की। उनसे भी वही बात कहने पर पुलिस ने देवरिया पुलिस से बात कर वहां भर्ती कराने की बात कही।

इसके बाद चालक घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाने के लिए तैयार हुआ। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल का पता नहीं चल पाया है, उसे मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed