फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The house has been taken over, please vacate it sir.

Deoria News: मकान पर कर लिया कब्जा, खाली कराइए साहब..

Sat, 21 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The house has been taken over, please vacate it sir.
सलेमपुर। तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ प्रत्यूष पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 77 मामले आए। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 41 मामले आए, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। भटनी के शीतल प्रसाद की पत्नी उमा देवी ने बताया कि उनके मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने मकान से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

भटनी के हटवां वार्ड नंबर 12 गांधी चौक निवासी उमा देवी, सावित्री देवी व सुमन गुप्ता ने कहा कि उनके हिस्से के मकान पर भटनी की रहने वाली पूजा गुप्ता, बिंदा देवी व गंगेश जबरन काबिज हैं। मकान को खाली नहीं कर रहे हैं। कोल्हुआं पड़री बाजार की रागिनी देवी ने राशन कार्ड जारी नहीं होने, बरडीहां परशुराम के ज्ञान प्रताप सिंह में बच्चों का नाम न जोड़े जाने की शिकायत की। खुखुंदू से आईं सावित्री उर्फ चंपा ने शिकायत पत्र देकर कहा कि उसके पति की मौत के बाद वर्ष 2000 में उनके वारिसों का नाम चढ़ गया। उस समय उनका बेटा राकेश दस वर्ष का था। आज राकेश की उम्र 27 वर्ष हो गई है। उसके बावजूद खतौनी में नाबालिग ही दर्ज है। उन्होंने खतौनी में बालिग दर्ज किए जाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed