{"_id":"68e6c12a0998e5f48504a469","slug":"the-host-schools-players-dominated-the-first-day-deoria-news-c-208-1-deo1009-165077-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पहले दिन मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पहले दिन मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
200 मीटर अंडर 19 लंबी दौड़ के लिए स्टार्ट लेते खिलाड़ी स्टार्ट लेते प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी के खेल मैदान में बुधवार को दो-दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन के खेल में मेजबान विद्यालय के बच्चों का दबदबा रहा।
200 मीटर अंडर-19 बालक वर्ग की दौड़ में 10वीं के धीरज प्रसाद ने प्रथम, 11वीं के प्रिंस यादव ने द्वितीय और 7वीं के बादल गौतम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिव नारायण सिंह ने किया।
तत्पश्चात राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में प्रतिभाग करने वाली मेजबान विद्यालय की खिलाड़ी अर्पिता गोंड को मशाल देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
200 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग की दौड़ में बसंतपुर धूसी के आसिफ अंसारी प्रथम, पकड़ी वीर भद्र इंटर कॉलेज के अर्जुन सिंह द्वितीय और जानता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना के लक्की कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर अंडर-14 बालक वर्ग में बसंतपुर धूसी के अंकित देव यादव प्रथम, इसी विद्यालय के अरुण कुमार द्वितीय और नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ के आकाश गौतम तृतीय रहे।
200 मीटर अंडर 19 बालिका वर्ग में एमपीआईसी कुर्मीपट्टी की पुष्पांजलि प्रथम, बसंतपुर धूसी की रोशनी द्वितीय व अशोक इंटर कॉलेज डुमरी की अंजलि सिंह तृतीय रही। 200 मीटर अंडर 17 में एमपीआईसी कुर्मीपट्टी की अर्चना यादव प्रथम, बसंतपुर धूसी की मधु कुशवाहा द्वितीय व अशोक इंटर कॉलेज की प्रीति यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर अंडर 14 बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर की आतिया प्रथम, बसंतपुर धूसी की अनुराधा पटेल द्वितीय व इसी विद्यालय की नंदिनी तृतीय स्थान पर रही।
400 मीटर अंडर 19 बालक वर्ग में एएनडी इंटर कॉलेज पथरदेवा के अमित राय प्रथम, बसंतपुर धूसी के प्रिंस गुप्ता द्वितीय व नवतप्पी इंटर कॉलेज के देशराज यादव तृतीय रहे।