{"_id":"6933302c6406f7b81b0441e7","slug":"the-health-of-128-people-was-checked-at-the-camp-deoria-news-c-208-1-deo1009-169441-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिविर में 128 लोगों की जांची गई सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिविर में 128 लोगों की जांची गई सेहत
Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में नि:शुल्क कैंसर जांच में जांच कराने पहुंचे लोग, फोटो:संवा
देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में शुक्रवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कैंसर की प्राथमिक जांच और इससे संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 128 लोगों की जांच की गई।
हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर व शोध संस्थान ने यूनाइटेड बाय यूनिक अभियान के तहत कैंसर की जांच किया। इसमें 128 लोगों की जांच की गई। कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीपी अवस्थी व सहायक चिकित्सक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने लोगों की जांच की। इसमें स्तन में गांठ, गर्भाशय में समस्याएं, मुंह के छाले, पाचन क्रिया ठीक न होने, भूख न लगने आदि दिक्कतों से लोग परेशान मिले।
कैंसर जागरूकता अभियान के तहत इस स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अस्पताल में आए सभी लोगों को डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने लोगों को स्तन कैंसर के बार में जानकारी दी।
विज्ञापन
शिविर प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि देखा गया है कि लोगों की जीवनशैली में लगातार बदलाव हो रहा है। भारत में स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता में भारी कमी भी है। शिविर की प्रेरणा सीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता ने दी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. नीतीश तिवारी, डॉ. शशिप्रभा सिंह, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. पौरुष श्रीवास्तव, डॉ. सत्यम, अजय श्रीवास्तव, सत्यवती तिवारी, देवेन्द्र यादव मौजूद रहे।