फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The health fair is full of patients suffering from cold and fever.

Deoria News: आरोग्य मेले में जुकाम-बुखार के मरीजों की भरमार

Mon, 12 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The health fair is full of patients suffering from cold and fever.
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की भरमार रही। सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीज अधिक आए। इनको चिकित्सकों ने परामर्श दिया और दवा देकर आराम करने की सलाह दी। वहीं गंभीर मरीजों को सीएचसी पर दिखाने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मेले का आयोजन जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्रों पर हुआ। इसमें कुल 3224 मरीज देखे गए। इसमें 163 मरीज मलेरिया के लक्षण वाले मिले। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 12 मरीजों की पहचान की गई। हेपेटाइटिस बी के लक्षण वाले 33 और हेपेटाइटिस सी के लक्षण वाले 20 मरीज मिले। इन्हें हायर सेंटर पर दिखाने की सलाह चिकित्सकों ने दी। भाटपाररानी संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 162 मरीज इलाज कराने पहुंचे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खामपार कुल 46 मरीज उल्टी, बुखार, दस्त, पेट और स्क्रीन के पहुंचे थे। भिंगारी बाजार न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अजीत गुप्ता मरीजों को देख रहे थे। यहां बिहार के भी मरीज पहुंचे थे। जिन्हें देखकर दवा दी जा रही थी। यहां कुल 58 मरीज पहुंचे थे। सलेमपुर मैरवा मार्ग पर स्थित रघुनाथपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि यहां कुल 58 मैरिज पहुंचे थे, जिन्हें सर्दी जुकाम उच्च उच्च रक्तचाप और शुगर की बीमारी थी जिन्हें देखकर दवा दी गई। सभी केंद्रों पर दवा पर्याप्त मात्रा में पाई गई। पैकौली संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। इनमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज शामिल रहे। पांच बच्चे निमोनिया से ग्रसित पाए गए। डॉ. माधवी गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण व उपचार किया फार्मासिस्ट राकेश सिंह भी उपस्थित रहे। बरहज संवाद के अनुसार महेन और भलुअनी आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले 107 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed