फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The geography of the municipality area changed, the delimitation work of 33 wards completed

Deoria: नगर पालिका क्षेत्र का बदल गया भूगोल, 33 वार्डों के परिसीमन काम पूरा

Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
The geography of the municipality area changed, the delimitation work of 33 wards completed
नगर पालिका देवरिया। - फोटो : DEORIA

देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया के 33 वार्डों के परिसीमन का कार्य करीब पूरा हो गया है। 23 गांवों के शामिल होने के बाद पूरा भूगोल ही बदल गया है। गांवों को एक दूसरे से जोड़कर वार्ड बनाया गया है, जबकि पहले से बने शहर के वार्डों के क्रम संख्या और क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


25 की जगह नगर पालिका क्षेत्र में बढ़े आठ वार्डों की वजह से इस बार पूरे क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है, जो गांव शामिल किए गए हैं, उन्हें वार्ड बनाया गया है। अधिकतर गांवों को एक दूसरे से जोड़कर नए वार्ड का सृजन किया गया है। इससे कुछ ऐसे क्षेत्र हो गए हैं, जिनकी आपस में दूरी काफी अधिक हो गई है। जबकि दूसरी तरफ पहले से बने वार्डों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। उनके क्षेत्र भी इधर से उधर हो गए हैं। नए परिसीमन से पूूरा क्षेत्र बदल गया है। नए वार्डों में वोटरों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं वार्डों के क्रमांक भी बदल गए हैं।
विज्ञापन


33 वार्डों में शामिल क्षेत्र
वार्ड नंबर एक- रघवापुर, भीमपुर, मूड़ाडीह, दो- बड़हरा, पिपरपाती, चितामन चक, तीन- मेहड़ा नगर बाहर, सोमनाथ नगर का आंशिक, चार- कठिनईया, दानोपुर का तीन हिस्सा, कतरारी आंशिक, पांच- भटवलिया, दानोपुर का पूर्वी हिस्सा, छह- आंबेडकर नगर, न्यूकालोनी उत्तरी का आंशिक, सात- अमेठी नगर बाहर, बिनटोली, रजला सेंटर, कतरारी आंशिक, आठ- साकेत नगर आंशिक, खरजरवा, सकरापार, नौ- पिड़रा नगर बाहर, धनौती खुर्द, गोबाराई खास, रामगुलाम टोला पूर्वी आंशिक, सोमनाथ नगर का आंशिक, दस- सोमनाथ नगर, बभनी, महुआबारी, 11- चकियवां, खरजरवा का आंशिक भाग, 12- रामगुलाम टोला पूर्वी, गरूणपार का आंशिक, 13- सिंधी मिल कालोनी, सोमनाथ नगर आंशिक, 14- उमानगर, कतरारी का हिस्सा, 15- सोंदा, बरवा गोरस्थान, सोंदा बड़का, तिलई बेलवा, 16- आजाद नगर, साकेत नगर का आंशिक, 17- पगरा उर्फ परसिया, डंफर उर्फ जटमलपुर, रामपुर खुर्द, 18- मुंशी गोरखनाथ टोला, 19- देवरिया रामनाथ उत्तरी, उमानगर आंशिक, 20- रामगुलाम टोला पश्चिमी, रामगुलाम टोला, न्यूकालोनी उत्तरी का आंशिक, 21- बांस देवरिया, आजाद नगर का आंशिक, 22- देवरिया खास, उमानगर का आंशिक, 23 राघव नगर पश्चिमी, उमानगर आंशिक, 24- राघव नगर पूर्वी, 25- आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर, भुजौली गांव, बुद्ध बिहार, 26 नई बाजार, अबूबकर नगर उत्तरी का आंशिक भाग, 27- गरूणपार, न्यू कालोनी उत्तरी, 28- रामनाथ देवरिया दक्षिणी, आंशिक कतरारी, 29- रैनियारी टोला, अबूबकर नगर उत्तरी का आंशिक, 30- न्यूकालोनी उत्तरी, चकियवां आंशिक, 31- अबूबकर नगर दक्षिणी, 32- अबबूकर नगर उत्तरी, 33- न्यूकालोनी दक्षिणी और चकियवां आंशिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डों का परिसीमन करीब पूरा हो गया है। सीमा विस्तार में शामिल गांवों को जोड़कर वार्ड बनाया गया है। जनसंख्या के हिसाब से सृजन किया गया है। पहले के वार्डों में भी दूसरा क्षेत्र जोड़ा गया है। - रोहित सिंह, ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed