फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The first step in solving scrutiny today

प्रथम चरण के ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच आज से

Tue, 17 Nov 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 17 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

 पहले चरण के चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए  नामांकन पत्रों की जांच आज से शुरू होगी। दूसरे दिन मंगलवार को चार ब्लॉकों में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए 2955 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें ग्राम प्रधान के लिए 838और  सदस्य के पदों के लिए 2117 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम वापसी 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक ली जा   सकती है।  उसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा। 

रामपुर कारखाना,  तरकुलवा, देसही देवरिया  और पथरदेवा में नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी, जो 19 नवंबर को कार्य समाप्ति तक चलेगा। इन ब्लॉकों में मंगलवार को दूसरे दिन ग्राम प्रधान के लिए 838 और सदस्य के पदों के लिए 2117 पर्चा दाखिल किया गया, जिसमें  तरकुलवा में ग्राम प्रधान के  लिए 168 और सदस्य के लिए 628,रामपुर कारखाना  में ग्राम प्रधान के लिए 254 और सदस्य के लिए 693,देसही  देवरिया में ग्राम प्रधान के लिए 165 पर्चा दाखिल किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए देर रात तक आंकड़े तैयार किए जा रहे थे, जबकि पथरदेवा में ग्राम प्रधान के लिए 251 और सदस्य के  लिए 796 पर्चा  दाखिल किया गया। उधर रामपुर कारखाना के शहबाजपुर और सामीपट्टी में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या के बराबर नामांकन पत्र भरा गया है। इससे ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। सभी विकास खंड के काउंटर पर शाम छह बजे तक नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की लाइन लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed