{"_id":"6488b457e21623f2060f8776","slug":"the-first-meeting-of-the-municipality-board-took-place-amidst-excitement-deoria-news-c-7-1-205728-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गहमा गहमी के बीच हुई पालिका बोर्ड की पहली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गहमा गहमी के बीच हुई पालिका बोर्ड की पहली बैठक
विज्ञापन
बरहज नगरपालिका सभागार में बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेते वार्ड सदस्य और अधिकारी संवाद
वार्ड सदस्यों ने समस्याओं से कराया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका गौरा-बरहज सभागार में मंगलवार को बोर्ड की पहली बैठक गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं से अवगत कराया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी चंद्रकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में बोर्ड की कार्रवाई शुरू की गई। वार्ड अभिषेक सिंह बिट्टू ने राजनगर और राजनगर के लोगों को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। उन्होंने वार्ड के सदस्यों के प्रस्तावों को वरीयता देकर काम कराने पर जोर दिया। बलवंत सिंह ने पुराना बरहज में कराए जा रहे प्लाटिंग क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली जलनिकासी की समस्या, शुभम निषाद ने जहाज घाट पर अवैध अतिक्रमण आदि समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर जोखन बाबू, कृष्णानंद सिंह, सुरजावती, लव सोनकर, उमा देवी, दीपक कुमार, रतन सोनकर, उमेश यादव, विकास मद्धेशिया, मीना देवी आदि मौजूद रहे।
इंसेट में-
शिकायत पर जेई को दिया नोटिस
बरहज। पालिका बोर्ड की पहली बैठक में वार्ड सदस्यों ने अध्यक्ष श्वेता जायसवाल से प्राथमिक विद्यालय गौरा में 10 वर्ष पुराना पानी की टंकी के लिए लगे ट्यूबवेल से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गायब होने की बात बताया। पालिकाध्यक्ष ने जेई जलकल विंध्याचल जायसवाल, जबकि डूडा के मणिशंकर राय को आवास आवंटन में धन उगाही को लेकर नोटिस जारी किया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आरोप पर नोटिस जारी किया गया है।