{"_id":"6acbd88e230f54c6cf098647","slug":"the-fir-regarding-the-woman-injured-in-the-attack-will-be-upgraded-to-a-murder-case-following-her-death-deoria-news-c-208-1-deo1049-194069-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हमले में घायल महिला की मौत हत्या में तरमीम होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हमले में घायल महिला की मौत हत्या में तरमीम होगी प्राथमिकी
Mon, 12 Oct 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में शनिवार की भोर में बरामदे में सो रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल महिला की देवरिया मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, अब इसे हत्या की धारा में तरमीम की जाएगी।
नेमा गांव निवासी वकील राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह करीब दो बजे उनकी पत्नी सुभावती देवी बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सुभावती को परिजन सीएचसी लार ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हमलावर की पहचान और हमले की वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रकरण हत्या में तरमीम की जाएगी। जांच की जा रही है।