फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The father snatched the innocent child from his mother who was leaving home and threw him on a stone, he died.

Deoria News: घर छोड़कर जा रही मां से मासूम को छीनकर पिता ने पत्थर पर पटका, मौत

Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The father snatched the innocent child from his mother who was leaving home and threw him on a stone, he died.
- 22 अप्रैल की है घटना, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में नवजात का चल रहा था इलाज
विज्ञापन

- 23 अप्रैल को मासूम की इलाज के दौरान हुई मौत, सदमे से उबर कर मां ने पुलिस को दी तहरीर
- पति सहित पांच लोगों को बनाया आरोपी, कार्रवाई की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दहेज के लिए ससुराल के लोगों की आए दिन की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता 14 माह के मासूम को लेकर घर छोड़कर जा रही थी। इसकी भनक पति व अन्य को लग गई। ससुरालियों ने बच्चे को छिन लिया। विवाहिता के पति ने बच्चे को पत्थर पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया। जहां 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पत्नी ने बृहस्पतिवार को पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
सदर कोतवाली के महुआबारी शांति नगर निवासी शायरा खातून पत्नी अली शेर खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर पति के अलावा सास तारा बेगम, ननद जुलेखा, जेठानी शबाना खातून, जेठ दिलशेर खां प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने एक पुत्र आरिफ को जन्म दिया। उसे लगा कि अब प्रताड़ना बंद होगी, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर 22 अप्रैल को शायरा को प्रताड़ित से आजिज आकर घर छोड़ने का फैसला किया। वह अपने 14 माह के पुत्र आरिफ को लेकर गांव में आने लगी, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे पकड़ कर बच्चे को छिन लिया। पति अली शेर अली खां उसे मारने-पीटने लगा और बच्चे को पत्थर पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बच्चे की हालत शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे। यह देख पति व अन्य भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सहायता से बच्चे को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। जहां 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से वह सदमे में थी, जिससे उबरने के बाद बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची और पति सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

--------
पीड़िता की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम बच्चे को जान से मारने की नियत से जमीन से पटकने के चलते मौत की सूचना है। प्रताड़ना के मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाएगी।
-संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed