{"_id":"68f934dcd2cb603aa9024209","slug":"the-family-was-sleeping-thieves-ransacked-the-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166188-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सो रहा था परिवार, चाेरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सो रहा था परिवार, चाेरों ने खंगाला घर
Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और घर में रखा 50 हजार रुपये नकद, करीब 12 सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया उस समय परिवार के लोग कमरों में सो रहे थे।
चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से लगा दी और आराम से घर को खंगाला। घटना की जानकारी परिजनों को रात में करीब दो बजे हुई। इसके बाद ग्रामीण चोरों की तलाश में गांव के पश्चिम ताल की तरफ पहुंचे तो वहां कुछ सामान और बाक्स टूटे हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है। चोरडीहा गांव निवासी रामसुमेर का गांव के बाहर मकान है। मंगलवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अंदर एक कमरे में पिंटू कुमार, उनकी पत्नी रीना देवी, दूसरे कमरे में विंदा देवी अपनी बेटी ज्योति और संजना को लेकर सोई थीं।
जबकि बाकी सदस्य बाहर बरामदे में सोए हुए थे। परिजनों का कहना है कि चोर घर के आगे बने शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर सीढ़ी से अंदर प्रवेश किए। उसके बाद जिन कमरों में लोग सोए थे उन कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर पूरे इत्तमिनान से बचे दो कमरों को खंगाला। चोरों ने कमरों में रखें आठ बैग, सूटकेस और दो बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा पचास हजार रुपये नकद, 12 से अधिक सोने के जेवरात समेत अन्य कीमती कपड़े उठा ले गए। परिजनों का कहना है कि रात करीब दो बजे जब कुसुम उम्र 14 की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
फिर सब लोग अपना-अपना फाटक खोलकर निकलने की कोशिश करने लगे तो बाहर से कुंडी बंद मिला। शोर मचाने पर बाहर सोए घरवालों ने आकर कुंडी खोला। ग्रामीणों ने रात में ही गांव के बाहर पश्चिम तरफ ताल तक चोरों को तलाशने की कोशिश की लेकिन चोर पहले ही भाग निकले। पीड़ित ने बुधवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की गई है। केस दर्ज कर चोरों की धड़पकड़ की जाएगी।