फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family kept the dead body at home for two hours and demanded action.

Deoria News: परिजनों ने दो घंटे शव घर पर रख की कार्रवाई की मांग

Sun, 28 Jul 2024 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The family kept the dead body at home for two hours and demanded action.
-दस दिन पहले पिटाई के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की हुई मौत
विज्ञापन

-सूचना पर दो थानों की पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी युवक की कुछ लोगों ने दस दिन पहले बाइक से टक्कर लगने पर बेरहमी से पिटाई कर दी थी। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजन व गांव वाले पिटाई करने वाले पर कार्रवाई की मांग करने लगे और दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया और महिलाएं प्रर्दशन करने लगीं।
सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। दो थाना बरहज व मईल की बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई । दो घंटे बाद जब केस दर्ज हुआ तो अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बलवंत गोड़ (21) बाइक से दस दिन पहले घर आ रहा था। तभी तेलिया कला गांव के पास पूर्व प्रधान के भतीजे को उसके बाइक से टक्कर लग गई। परिजनों का आरोप है कि इसको लेकर कुछ युवकों ने बेरहमी से बलवंत की पिटाई कर दी। बाइक भी रख ली। पांच हजार रुपये दिए तब बाइक दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए सलेमपुर ले गया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज देवरिया भेज दिया। वहां भी स्थिति खराब देख डॉक्टर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां रास्ते में ही मौत हो गई। इस संबंध में सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर लेट से मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा हा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed