फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The family demanded punishment for the murderers and submitted a letter to the CM's office

Deoria News: परिजनों ने की हत्यारों को सजा दिलाने की मांग, सीएम कार्यालय में दिया पत्र

Fri, 17 Jan 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 17 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The family demanded punishment for the murderers and submitted a letter to the CM's office
देसही देवरिया। सुभाष सिंह की पत्नी द्रोपदी देवी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखपुर पहुंचीं, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों संग सीएम कार्यालय में पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धनौती निवासी सुभाष सिंह (45) की छह जनवरी की रात नौ बजे के करीब गांव में पीटकर कर हत्या कर दी गई थी। सुभाष के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह की नामजद तहरीर पर पुलिस ने तीन पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी। हत्या के दूसरे ही दिन संजीव सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके अगले दिन मुख्य आरोपी अजय भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

संजीव को अभी थाने पर ही रखकर पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। हत्या के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पूर्व प्रधान राजाराम पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सुभाष की पत्नी द्रोपदी देवी अपनी बेटी मुस्कान व भसुर उमेश सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मिलने गोरखपुर पहुंचीं। मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन कार्यालय में जिम्मेदारों से मिलकर पत्र दिया। उन्होंने पति के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस मामले में राजाराम को पकड़ नहीं रही है। वह अपने लोगों से सुलह का दबाव बनवा रहा है। नहीं मानने पर घर के लोगों को जानमाल की धमकियां भी मिल रही हैं। पीड़िता ने अपने और परिवार के सुरक्षा की फरियाद की। इससे पहले सुभाष के छोटे भाई धर्मेंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed