फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   the drain broke only after being built

Deoria News: सीडीओ से ग्रामीण बोले-साहब, बनने के बाद ही टूट गई नाली

Fri, 03 Feb 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Feb 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
the drain broke only after being built
देवरिया। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगस्तपार में आयोजित चौपाल में शुक्रवार को सीडीओ पहुंचे। चौपाल में सीडीओ के सामने 42 आवेदन आए। किसी ने नाली दुरुस्त कराने की मांग की तो किसी ने जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के संबंध में शिकायत की। ग्रामीणो ने जानकारी दी कि क्षेत्र में बनाई गई नाली बनने के बाद से ही टूटने लगी है। इस सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ रवींद्र कुमार से अगस्तपार गांव के देवानन्द तिवारी, गब्बू लाल, गनेश तिवारी, मुनेश्वर, कृष्णावती, आशा देवी, सोनम देवी, मगरू, वेदव्यास यादव, संजू, लीलवती, चन्द्रशेखर, रावडी देवी, कुन्ती देवी, मीना देवी रतन तिवारी, सावित्री आदि ने विभिन्न शिकायतों को दूर कराने की मांग की। इनमें राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, चकरोड आदि के मामले शामिल थे। सीडीओ ने ग्रामीणों की बातों को ध्यान से सुनकर कहा कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की सभी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाएं। इसमें कोताही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाइपों की टेस्टिंग कराने का सीडीओ ने दिया निर्देश
गांव के कमलेश तिवारी ने अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायतों में हो रहे नाली निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। निर्माण के बाद ही नाली टूटने लगी है। जल निगम द्वारा ग्राम पंचायतों में पानी की सप्लाई हेतु पाइप डाली गई है परंतु गड्ढे को ठीक तरीके से बंद नहीं किया गया है। इससे ग्रामवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है। सीडीओ ने इस बाबत ग्राम सचिव को जल्द से जल्द नाली निर्माण कराने तथा जल निगम की कार्यदायी संस्था से संपर्क कर जल निगम द्वारा डाली गई पाइपों को ठीक कराकर टेस्टिंग का निर्देश दिया। वहीं धर्मेन्द्र तिवारी, प्रियंका, विद्यावती, रोहित कुमार आदि अन्य ग्रामवासियों ने हरिजन बस्ती में नाली निर्माण पूर्ण न होने तथा पानी निकासी न होने की शिकायत की। सीडीओ ने ग्राम सचिव व लेखपाल को निर्देशित किया गया कि नाली के निर्माण तथा पानी निकासी सुनिश्चित कराएं। देवानन्द तिवारी ने शिकायत की गई कि ग्राम सभा की खलिहान की जमीन पर ग्राम पंचायत के व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, जिसको खाली कराना आवश्यक है। सीडीओ ने लेखपाल को खलिहान का सीमांकन कर कब्जामुक्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी सदर, सहायक विकास अधिकारी (पं0), देवरिया सदर, ग्राम सचिव राकेश कुमार, ग्राम प्रधान चिन्ता त्रिपाठी, लेखपाल, ऋषिकेश पाण्डेय, पंचायत सहायक, दामिनी त्रिपाठी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed