{"_id":"68e6bea51e1b5bc5230a7e4e","slug":"the-discovery-of-the-body-is-an-administrative-lapse-action-will-be-taken-against-the-accused-deoria-news-c-208-1-deo1009-165141-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शव मिलना प्रशासनिक चूक...आरोपियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शव मिलना प्रशासनिक चूक...आरोपियों पर होगी कार्रवाई
Thu, 09 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण करते सांसद।
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में शव मिला गंभीर मामला है। शासन स्तर से इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी आरोपी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम और एसपी से इस मसले पर बात हुई है। शासन ने प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। मौका देखने से लग रहा है कि सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है।
संक्रमित पानी जो भी तीमारदार या मरीज पी लिए हैं, उन्हें दिक्कत महसूस हो तो बेहिचक अपनी जांच कराएं। सांसद ने वार्डों में घूमकर मरीजों से इसके लिए अपील की। बुधवार को दोपहर में सांसद शशांक मणि मेडिकल कॉलेज पहुंचकर निरीक्षण किया।
सांसद ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज या पढ़ने वाले विद्याथियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सरकार इसका पूरा ख्याल रख रही है। बावजूद इसके प्रशासनिक जिम्मेदारों से सुरक्षा में चूक की वजह से मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में शव मिलना गंभीर मामला है। इसकी जांच के लिए मैं खुद शासन स्तर और जिले के अफसरों से बात किया था। पानी की टंकी देखने से प्रतीत हो रहा है कि कई लोग मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इसकी जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है। शव की पहचान कराने के लिए एसपी से वार्ता की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में लापरवाही हुई है। इसके जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच डीएम के स्तर से कराई जा रही है। संवाद