फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The difficulty of voting remained incomplete

Deoria News: अधूरी रह गई मतदान की कसक

Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The difficulty of voting remained incomplete
देवरिया। बालिग युवाओं को मतदाता बनाने का ढिंढोरा चुनाव से महीनों पूर्व तो पीटा जाता है, लेकिन ऐन वक्त पर तमाम युवाओं की कसक अधूरी रह जाती है। कुछ ऐसा ही इस बार के निकाय चुनाव में हुआ है। मतदाता सूची में नाम न होने के चलते बृहस्पतिवार को अलग-अलग बूथों पर कई लोगों को मतदान किए बगैर निराश लौटना पड़ा। इसमें कुछ युवा थे तो कुछ वयस्क भी थे, जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। टाउनहाल स्थित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय पहुंची साक्षी गुप्ता, जाह्नवी मोदनवाल और प्रिया गुप्ता ने बताया कि हम सभी ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया था। इस बार मतदाता सूची से नाम गायब कर दिया गया है। इसी प्रकार रामनाथ देवरिया निवासी लोकेश तिवारी के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। अंजू तिवारी, अनिता तिवारी, पल्लवी तिवारी और पुनीत तिवारी आदि मतदान से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed