फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The dead body of a girl was found hanging from a noose

Deoria News: युवती का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl was found hanging from a noose
बघौचघाट। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली एक युवती का शव कमरे में फंखे लटक रहा था। फाइनेंस कंपनी के कर्मियों का फोन नहीं उठा। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फाटक खोला तो देखा कि युवती का शव फंखे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरहज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पथरदेवा कस्बे में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पथरदेवा नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ में एक व्यक्ति के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। बुधवार को उसके ऑफिस समय से नहीं पहुंचने पर उसके साथ काम करने वाले साथियों ने फ़ोन किया तो वह फोन नहीं उठा रही थी। काफी समय गुजर जाने पर उसके साथ काम करने वाले उसको ढूंढने उसके कमरे पर पहुंचे काफी आवाज लगाया जब अंदर से आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखा कि युवती फंदे से लटकी है। वह लोग मकान मालिक को सूचना दिए। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि युवती के मऊ जिले के एक युवक से बातचीत होता था। उस युवक का शादी तय हो गई है। इस बात की जानकारी होने पर युवती ने युवक से बुलाकर इस मामले पर बात किया। युवक ने उसे काफ़ी समझाया कि मेरे परिजन मेरी शादी तय कर दिए हैं। इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस हुई और युवक वहां से चला गया। इस बात से दुखी युवती ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। वहीं पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है। उसके मिलने के बाद इस घटना से पर्दा उठ सकता है। युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी और थाना प्रभारी मृतुन्जय राय ने बताया कि युवती ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्टों आने के बाद कुछ और पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed