फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The crook involved in the robbery, Janmejay arrested, the police will take Shivam on remand

लूट में शामिल बदमाश जनमेजय गिरफ्तार, शिवम को पुलिस लेगी रिमांड पर

Wed, 30 Mar 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The crook involved in the robbery, Janmejay arrested, the police will take Shivam on remand
लूट में शामिल बदमाश जनमेजय गिरफ्तार, शिवम को पुलिस लेगी रिमांड पर
विज्ञापन

देवरिया। शहर की बरहज गली में सोमवार को कैश वैन लूट की कोशिश करने वाला घायल बदमाश शिवम सिंह के एक साथी को पुलिस ने मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घायल शिवम से और राज उगलवाने के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में है। उधर फरार दीपक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के भदिला दोयम गांव निवासी शिवम सिंह ने कैशवैन कर्मचारियों से रकम लूटने का प्लान बनाया था। इस घटना में महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र निवासी दीपक पांडेय, गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के पुरुषोत्तम जायसवाल और गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड़ निवासी जनमेजय साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से सोमवार को देवरिया पहुंचे थे। लूट की कोशिश के दौरान विरोध करने बदमाशों ने कर्मचारी प्रभुनाथ पांडेय को गोली मार दी।
विज्ञापन

होमगार्ड योगेंद्र ने बदमाश शिवम के पैर में गोली मार दी। मौके से पिस्टल के साथ पकड़े गए शिवम ने पुलिस की पूछताछ में अन्य साथियों का नाम बताए। इसमें से पुलिस ने सदर कोतवाली के पुरवा गांव के पास से रात में जनमेजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास पुलिस ने एक असलहा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कैश वैन से नगदी लूट की कोशिश करने वाले शिवम के अलावा अन्य बदमाशों का नाम उजागर करते हुए अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी। पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर में गोरखपुर और महाराजगंज के तीन बदमाशों के शामिल होने का जिक्र था। अखबार पढ़कर पीपीगंज निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल को लगा कि पुलिस उसे एनकाउंटर में कहीं ढेर न कर दें। ऐसे में वह सीधे कोतवाल के पास पहुंचा और घटना की पूरी दास्तान कोतवाल को बताई। बताया कि शिवम से उसकी मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद सभी ने एक गिरोह बना लिया। इस घटना में हमारे साथ तीन अन्य बदमाश गोरखपुर से आए थे। घटनाक्रम जाने के बाद कोतवाल, पुरुषोतम को लेकर अपने वाहन से अन्य बदमाशों की तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed