फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The country will become self-sufficient in the matter of fertilizers with the use of Nano

Deoria News: नैनो के प्रयोग से उर्वरक के मामले में देश बनेगा आत्मनिर्भर

Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The country will become self-sufficient in the matter of fertilizers with the use of Nano
देवरिया। जिला सहकारी बैंक देवरिया सभागार में मंगलवार को इफ़को की ओर से नैनो यूरिया व नैनो डीएपी तरल आधारित जनपद स्तरीय सहकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि किसानों को नैनो उर्वरक अपनाने की आवश्यकता है। वर्तमान में प्रदेश, जिले और ब्लॉक स्तर पर नैनो उर्वरक की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इन उर्वरकों के प्रयोग से देश उर्वरक के मामले में आत्मनिर्भर हो सकता है। किसान इन उर्वरकों का सही मात्रा में, सही समय पर, सही तरह से उपयोग करें। उप महा प्रबंधक इफको हरि प्रसाद मल्ल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक प्यारे लाल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र, इफको के क्षेत्र प्रबंधक विवेक त्रिवेदी ने भी जानकारी दी। संचालन विजय सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. नितीश सिंह, विजय श्रीवास्तव, आदित्य पांडेय, हरिनारायण, रमेश मिश्र, नवनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed