फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The corridor of Dudheshwar Nath temple will be decorated with flowers.

Deoria News: फूलों से सजेगा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का कॉरिडोर

Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The corridor of Dudheshwar Nath temple will be decorated with flowers.
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के कॉरिडोर को फूलों से सजाया जाएगा। जिसमें रंग-बिरंगे फूलों से शिव परिवार की आकर्षक झांकी बनाई जाएगी। शनिवार को एडीएम पीएन सिंह ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बैरिकेडिंग व्यवस्था, निकास और प्रवेश द्वार और मंदिर के गर्भगृह का बारीकी से निरीक्षण किया। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि दुग्धेश्वरनाथ के प्राचीन मंदिर पर हर वर्ष शिवरात्रि के महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन करीब चार लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने आने का अनुमान है। भीड़ को नियंत्रित कर शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक करने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत को बैरिकेडिंग और सफाई व्यवस्था का विशेष इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। महाशिवरात्रि पर प्राचीन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पहली बार दुग्धेश्वरनाथ का कॉरिडोर फूलों से सजाया जा रहा है। इस कॉरिडोर में शिव परिवार की आकर्षक झांकी बनाई जाएगी। श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए नगर पंचायत के यात्री विश्राम स्थल और बहुउद्देशीय हाल की मरम्मत कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed