{"_id":"6a9b164d3fb584b7960ad239","slug":"the-condition-of-the-injured-couple-is-critical-deoria-news-c-208-1-deo1026-190912-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घायल प्रेमी-प्रेमिका की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घायल प्रेमी-प्रेमिका की हालत गंभीर
Sat, 05 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के प्रेमिका को चाकू मारने और अपने भी चाकू घोंप लेने की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बीच-बचाव के दौरान चाकू लगने से घायल प्रेमी की पत्नी की हालत ठीक है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शादीशुदा पुरुष का गांव की शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। दोनों परिवारों के विरोध के बावजूद इनका मिलना-जुलना चलता रहा। इसी विवाद में प्रेमी ने बृहस्पतिवार को प्रेमिका को चाकू घोंप दिया। इसके बाद अपने भी चाकू मार लिया। बचाव में आई पत्नी को भी हाथ में चाकू लग गया।
प्रेमी और प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात गंभीर देख दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद