फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The city's electricity houses are gasping in the heat ... the voltage is low, the fans are not filling

Deoria News: गर्मी में हांफ रहे शहर के बिजली घर...वोल्टेज कम, पंखे नहीं भर रहे दम

Wed, 14 Jun 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity houses are gasping in the heat ... the voltage is low, the fans are not filling
रामलीला मैदान से लेकर हनुमान मंदिर तक जर्जर बिजली के तार।संवाद
43 डिग्री तापमान में गर्मी से परेशान रहे लोग, 70 हजार उपभोक्ता हैं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 43 डिग्री तापमान में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं और बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जबकि आपूर्ति कम मिल रही है। हालत यह है कि 11 केवी की जगह 10 केवी वोल्टेज मिल रही है। इससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पा रहे हैं। पूरे जनपद में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। इससे करीब सत्तर हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 92 मिलियन यूनिट की आपूर्ति हो रही है। जबकि खपत 95 मिलियन यूनिट की है। वहीं ट्रांसफार्मर फुंकने और तार टूटने पर लोगों को निगम का चक्कर काटना पड़ रहा है। उसके बाद बन रहा है।
शहर में जर्जर तार के कारण आए दिन मोहल्लों की बिजली कट जा रही है। इससे निर्धारित रोस्टर हवा-हवाई साबित हो रहा है। रात में 12 से सुबह 4 बजे तक पुरवा उपकेंद्र से शहर के रामगुलाम टोला, सिंधी मिल, गायत्रीपुरम सहित करीब पचास गांवों की बिजली कटी रही। भोर में आने पर लो वोल्ट था। जिससे लोगों के घरों के पंखें रेंग रहे थे।
विज्ञापन

भटवलिया उपकेंद्र से करीब सात मोहल्लों सहित 80 गांवों को बिजली सोमवार रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक बाधित रही। उपकेंद्र का हाल यह रहा कि ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कठिननईया, सोंदा, खरजरवा, साकेतनगर, भटवलिया की आठ घंटे के भीतर कई बार लोकल फाल्ट हुआ। रामलीला मैदान उपकेंद्र पर देवरिया खास, उमानगर, रामनाथ देवरिया, पुराना जिला परिषद, तहसील रोड की बिजली मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक और भुजौली कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इस कारण करीब साढ़े तीन लाख की आबादी के सामने बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो गई थी। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से शहर के स्टेशन रोड, देवरिया खास मोहल्ले में मोबाइल ट्रांसफार्मर के सहारे आपूर्ति चालू की गई। जबकि निगम का दावा है कि रोस्टर के हिसाब से बिजली हर रोज मिल रही है। पर हकीकत तो यह है कि बिजली के लो वोल्टेज और फाल्ट से शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
उपकरण के लिए तरस रहा बिजली निगम
उपकरणों का अभाव होने की बात कह कर निगम के कर्मचारी पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इस कारण तार टूटने पर कई घंटे बाद ठीक हो रहा है। पोल की कमी तो बताई जा रही है, जबकि गोदाम में पोल पड़े हुए हैं। ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण बिजली गुल हो जा रही है। सबसे अधिक परेशानी जर्जर तारों से हो रही है। ओवरलोड के चलते तार जल जा रहे हैं।
-----------------------
हर रोज फुंक रहे बीस ट्रांसफार्मर
जिले में करीब 1924 ट्रांसफार्मर से 4.48 उपभोक्ताओं का घर रोशन होता है। हालत यह है कि मई माह में हर रोज बीस से 25 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जबकि भटवलिया उपकेंद्र के वर्कशॉप में महज दस ट्रांसफार्मर का ही मरम्मत हो पा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उपभोक्ताओं को कई दिनों तक बिजली नसीब नहीं हो रही है।
फोटो
कोट----
लो वोल्टजे से पूरी रात नींद नहीं आ रही है। पंखा और कूलर हवा नहीं दे रहा है। रात में बिजली गायब होने से काफी दिक्कत हुई है। ट्रांसफार्मर फुंकने से मोबाइल ट्रांसफार्मर के भरोसे काम चल रहा है।
ओम पाण्डेय, सिंधी मिल कालोनी
कोट
जब गर्मी तेज पड़ रही है तो बिजली ही गायब हो जा रही है। चौबीस घंटे में महज 15 घंटे बिजली मिल रही है। खराबी होने पर खुद उपकेंद्र पर जाकर गुहार लगाने के बाद बन रहा है। एक तार टूट गया तो कई घंटे बाद जोड़ने के लिए लाइनमैन पहुंच रहे है।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामगुलाम टोला
--------------------------

महज पांच घंटे मिल रही बिजली, उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता हैं परेशान
फोटो समाचार 13 डीईओ 156,157,158,159
......
संवाद न्यूज एजेंसी
- ओवरलोड, लोकल फाल्ट, अघोषित कटौती व ट्रिपिंग ने बढ़ाई समस्या
-शिकायत के बाद भी नहीं दूर हो रही खराबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार नगर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। 22 घंटे में महज चार से पांच घंटे आपूर्ति मिल रही है। इसमें भी ट्रिपिंग की समस्या रह रही है। एक लाख से अधिक की आबादी को उमस भरी गर्मी में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी निगम के कर्मचारी खामियों को ठीक नहीं कर रहें है। बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। शहरीय क्षेत्र में रोस्टर के मुताबिक 22 घंटे बिजली देने का शिड्यूल है, लेकिन लार नगर में स्थिति इसके उलट है। उपभोक्ताओं के मुताबिक 22 घंटे में सिर्फ चार से पांच घंटे आपूर्ति मिल रही है। इसकी मुख्य वजह ओवर लोड, अघोषित कटौती, लोकल फाल्ट,लगातार ट्रिपिंग की समस्या है। भीषण गर्मी में इससे लोग आजिज हो चुके है। प्रति दिन लोगों की रात की नींद व दिन का चैन गायब हो जा रहा है। घरों में लगे उपकरण आपूर्ति के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। पानी का संकट भी गहराता जा रहा है। उधर दिन में तेज धूप होने से लोग शाम को खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। लेकिन शाम होते ही दुकानों में अंधेरा छा जा रहा है। मजबूर होकर दुकानदारों को दुकान बंद करनी पड़ रही है। जिसके चलते हर रोज व्यवसाय चौपट हो रहा है। उधर अघोषित कटौती से ग्रामीण इलाकों में भी उपभोक्ता त्रस्त हैं। आपूर्ति के अभाव में किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। धान का बीज डालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेना पड़ रहा है।
------------
कोट
रोस्टर के हिसाब से बिजली दी जा रही है। गर्मी के कारण ओरवलोड से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। शहर में मोबाइल ट्रांसफार्मर भेज आपूर्ति बहाल की जा रही है। प्रयास है कि बिजली आपूर्ति ठीक से हो। जीसी. यादव, अधीक्षण अभियंता देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed