{"_id":"6a03764f51a858006e0db384","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-deoria-news-c-208-1-deo1023-181641-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
हरपुर कला गांव निवासी 36 वर्षीय मुकेश सिंह सुबह घर पर भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो मुकेश सिंह पंखे के हुक से पर्दे के कपड़े के सहारे फंदे पर लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां द्रोपती देवी, पत्नी कालिंदी सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मुकेश सिंह कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था।