फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of a missing girl was found in a field, raising suspicion of murder.

Deoria News: लापता युवती का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 15 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing girl was found in a field, raising suspicion of murder.
युवती की मौत की सूचना पर मौके पर जुटी भीड़ व निरीक्षण करती पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घांटी बाजार/भटनी। धर्मखोर दुबे गांव में सोमवार की रात घर से लापता युवती का शव मंगलवार की सुबह धान के खेत में मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की जांच में युवती के गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। बेटी की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के धर्मखोर दुबे गांव निवासी हदीश अंसारी मऊ में नौकरी करते हैं। सोमवार की रात हदीश, उनकी पत्नी व तीन बेटियों ने एक साथ भोजन कर सोने चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी मंझली बेटी गुड़िया खातून (19) अचानक घर से लापता हो गई। हदीश जरूरी काम के चलते मऊ चले गए, जबकि अन्य परिवार वाले गुड़िया को पूरी रात खोजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चरवाहों ने धर्मखो दुबे गांव के पास भटनी इलाके के एक धान के खेत में एक युवती का शव देखा।
जानकारी पर हदीश की पत्नी सैदा खातून मौके पर पहुंचीं तो गुड़िया का शव देख रोने लगीं। खामपार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चूंकि वारदात स्थल भटनी थाना क्षेत्र का होने के चलते थोड़ी देर में भटनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुर्का पहने शव की जांच की गई तो उसके गर्दन व चेहरे पर चोट के निशान मिले।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजव दिया। मां सैदा खातून, बड़ी बहन रूबी खातून व छोटी बहन चांदनी खातून ने गुड़िया की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed