फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager alleges molest after being given a lift in a truck in Deoria

यूपी: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को ट्रक में बैठाया, सलेमपुर में भागकर पहुंची कोतवाली- दुष्कर्म का लगाया आरोप

Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Sep 2026 12:08 AM IST
सार

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया है। किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर देवरिया में रखा गया है। तहरीर के मुताबिक, बलरामपुर जिले के एक गांव की किशोरी शनिवार की देर रात बलरामपुर के पास मुख्य मार्ग पर खड़ी थी।

विज्ञापन
Teenager alleges molest after being given a lift in a truck in Deoria
दुष्कर्म का आरोप

विस्तार

लिफ्ट देने के बहाने बलरामपुर जिले की एक किशोरी (17) का यौन शोषण करने का आरोप ट्रक चालक पर लगा है। रविवार की सुबह सलेमपुर कोतवाली के पास ट्रक रुकने पर किशोरी चालक के चंगुल से छूटकर सलेमपुर कोतवाली पहुंची और आपबीती बताते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया है। किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर देवरिया में रखा गया है। तहरीर के मुताबिक, बलरामपुर जिले के एक गांव की किशोरी शनिवार की देर रात बलरामपुर के पास मुख्य मार्ग पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एक ट्रक चालक ने उससे बातचीत की और परेशानी पूछी। आरोप है कि चालक ने उसे झांसा देकर ट्रक में बैठा लिया।
विज्ञापन

किशोरी ने तहरीर में लिखा है कि चालक ने उसे बताया कि ट्रक बिहार जा रहा है। लौटते समय उसे बस्ती में उतार देगा। किशोरी के मुताबिक, ट्रक में बैठने के बाद चालक ने खलासी को ट्रक चलने के लिए दे दिया। आरोप है कि चालक ने बलरामपुर और बस्ती के बीच उसका यौन शोषण किया।

रात होने की वजह वह किसी से मदद नहीं ले सकी। सुबह चालक ने सलेमपुर कोतवाली के पास ट्रक खड़ा कर चाय पीने उतर गया। इसी बीच वह भाग निकली।

प्रारंभिक जानकारी में घटनास्थल बस्ती और बलरामपुर के बीच का बताया जा रहा है, इसलिए सलेमपुर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित पुलिस को भेज दी गई है। इस मामले की विवेचना बलरामपुर पुलिस करेगी: गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed