फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   44 couples tied the knot at a mass wedding.

Deoria News: सामूहिक विवाह में 44 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
44 couples tied the knot at a mass wedding.
 भाटपार रानी में सामूहिक विवाह के दौरान मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराते वेदाचार्य,
,
विज्ञापन

भाटपाररानी। नगर के एक मैरिज हॉल में रविवार को 46 जोड़ों का सामूहिक विवाह की रस्म अदा की गई। इसमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
इस दौरान प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये का चेक तथा अलग से विदाई के सामान उपहार स्वरूप भेंट दिए गए। इन जोड़ों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर और विशिष्ट अतिथि सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। विधायक सभाकुंवर ने कहा कि सरकार की सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता के साथ सामूहिक विवाह कराया जाता है। यह सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा सरकार की योजनाओं से गरीब घरों की बेटियां अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम दीप राज सिंह, बीडीओ पीएन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रशासक बिंदा कुशवाहा, सुरेश तिवारी, रवि प्रकाश एडवोकेट, हरिकेश बहादुर सिंह कुशवाहा आदि ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed