{"_id":"67fff97d4aa8058193000baf","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-who-had-gone-out-for-medicine-was-found-in-maharajganj-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-151711-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दवा के लिए निकले अधेड़ का शव महराजगंज में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दवा के लिए निकले अधेड़ का शव महराजगंज में मिला
Thu, 17 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/देवरिया। दवा लेने निकले भृगुसरी गांव के भेड़िहवां टोला निवासी 55 वर्षीय रामदेव यादव का शव दो दिन बाद महराजगंज जिले में मिला।
जानकारी के अनुसार, रामदेव यादव सोमवार की सुबह करीब 9 बजे दवा लेने चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नई बाजार चौराहे पर गए थे। इसके बाद से वह लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर पता नहीं चल पाया। इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
बुधवार को रामलक्षन चौकी प्रभारी अभिनाश मौर्या की ओर से परिजनों को सूचना दी गई कि रामदेव का शव महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन सड़क के पास एक खेत में मिला है।
इसके परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी मालती देवी, पुत्र अमरेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव व धनंजय तथा पुत्री रुनी का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद