{"_id":"6abd567a6f5b79b13a00638c","slug":"three-pipelines-found-six-feet-underground-leak-in-the-petrol-pipeline-deoria-news-c-208-1-deo1047-193127-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह फीट नीचे मिलीं तीन पाइपलाइन, पेट्रोल की लाइन में रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह फीट नीचे मिलीं तीन पाइपलाइन, पेट्रोल की लाइन में रिसाव
Thu, 01 Oct 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
- देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे रिसाव का मामला
- केरोसिन और डीजल की पाइपलाइन भी सामने आई, तकनीकी टीम मरम्मत में जुटी
बैतालपुर (देवरिया)। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे पेट्रोलियम पदार्थ के रिसाव की घटना में खुदाई के बाद भूमिगत पाइपलाइन का पूरा नेटवर्क सामने आया है। करीब छह फीट गहराई में रेलवे ट्रैक पॉइंट से हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) डिपो के अंदर तक जाने वाली तीन पाइपलाइन मिली हैं। इनमें एक से पेट्रोल, दूसरी से केरोसिन और तीसरी से डीजल डिपो के भीतर बने टैंकों तक पहुंचाया जाता है। जांच में पेट्रोल की पाइपलाइन में ही लीकेज मिलने के बाद अब तकनीकी टीम इसकी मरम्मत में जुटी है।
खुदाई के दौरान पाइपलाइन के आसपास लगातार पेट्रोल का रिसाव दिखाई देता रहा। गड्ढे में रिसकर जमा हो रहे पेट्रोल को मशीन के माध्यम से पाइप डालकर टैंकर में निकाला गया। इससे सुरक्षा को लेकर डिपो प्रशासन और अग्निशमन दल पूरे दिन सतर्क रहा। खुदाई के दौरान मिली तीन पाइपलाइन में केरोसिन वाली पाइपलाइन फिलहाल खाली पड़ी है।
अधिकारियों के अनुसार केरोसिन की आपूर्ति अब बंद हो चुकी है। ऐसे में इस पाइपलाइन में वर्तमान समय में केरोसिन का प्रवाह नहीं हो रहा है। इसके बावजूद भूमिगत होने के कारण पाइपलाइन की स्थिति और सुरक्षा को लेकर भी निगरानी रखी जा रही है। तीसरी पाइपलाइन डीजल की है जिसके माध्यम से डिपो में बने संबंधित टैंकों तक डीजल पहुंचाया जाता है। तीनों पाइपलाइन एक ही स्थान से होकर डिपो परिसर की ओर जाती हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल वाली पाइपलाइन में रिसाव मिलने के बाद तकनीकी टीम उसके क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कर रही है। रिसाव का स्थान चिह्नित होने के बाद डिपो प्रशासन ने तकनीकी टीम को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए हैं। सेफ्टी ऑफिसर अतुल कुमार को जल्द से जल्द लीकेज की मरम्मत कराने और पाइपलाइन की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही गड्ढे को भरवाने के लिए कहा गया है। मौके पर अग्निशमन दल और बचाव टीम को तैनात रखा गया है। पेट्रोल ज्वलनशील होने के कारण आसपास किसी तरह की आग या चिंगारी की स्थिति न बने, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।
डिपो प्रशासन का कहना है कि तकनीकी जांच में रिसाव का वास्तविक कारण सामने आने के बाद आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। वहीं छह फीट नीचे एक साथ मिली तीन पाइपलाइन ने भूमिगत ईंधन आपूर्ति नेटवर्क की स्थिति को भी जांच के दायरे में ला दिया है।