{"_id":"6807e88adc7732be7801e217","slug":"the-bike-and-mobile-of-a-youth-returning-from-his-in-laws-house-were-found-on-the-bridge-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-152034-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ससुराल से लाैट रहे युवक की बाइक, मोबाइल पुल पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ससुराल से लाैट रहे युवक की बाइक, मोबाइल पुल पर मिला
Wed, 23 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर (देवरिया)। मऊ जिले के एक युवक का भागलपुर पुल पर मंगलवार को बाइक, मोबाइल, आधार कार्ड और कागज पर लिखा फोन नंबर मिला। इसे गमछा में लपेट कर रखा गया था।
राहगीरों की सूचना पर मईल पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर युवक की तलाश करा रही है।
चर्चा है कि उसने नदी में छलांग लगा दी है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार रोते-बिलखते हुए पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार, मऊ जिले के थाना रामपुर बेलौली ग्राम अलीपुर निवासी 19 वर्षीय प्रिंस तिवारी पुत्र स्व. अजय तिवारी 15 दिन पहले बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका से एक मंदिर में शादी की थी। प्रेमिका चार दिन पहल अपने मायके आई थी। सोमवार को प्रिंस घर से ससुराल गया और मंगलवार को घर के लिए निकला, मगर घर नहीं पहुंचा।
लोगों में चर्चा है कि युवक ने नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि, किसी ने उसे छलांग लगाते नहीं देखा। लोगों ने इसकी सूचना भागलपुर चौकी पर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सहित सभी सामान को कब्जे में लिया। पुलिस मछुआरों की मदद से नदी में युवक की खोजबीन करा रही है। बरहज के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मऊ जिले के एक युवक की बाइक और कागजात पुल पर मिला है। नदी में उसकी तलाश की जा रही है।स