फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The baraatis fell victim to food poisoning after eating Rasmalai again

Deoria News: दोबारा रसमलाई खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए बराती

Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The baraatis fell victim to food poisoning after eating Rasmalai again
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर से सोनूघाट देवरिया गई बरात में मिट्टी के बने भरूका में रखी रसमलाई को दोबारा खाने से आधे घंटे बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे। यह बात बरात गए लोगों ने शनिवार को बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो बराती द्वार पूजा के बाद जलपान और भोजन कर तत्काल चले आए थे, वे इसके शिकार नहीं हुए। द्वार पूजा और जयमाल कार्यक्रम के बाद केवल घर के लोग और रिश्तेदार बच गए थे। कन्या निरीक्षण के दौरान गई महिलाओं और पुरुषों को उन्हें घरातियों ने फिर औपचारिकता में दोबारा रसमलाई देकर जलपान कराया। उसके थोड़ी देर बाद उन लोगों और रिश्तेदारों को एकाएक गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

पसीना आने लगा और उल्टी-दस्त शुरू हो गया। देखते-देखते बचे 60 से 70 लोग, जिसमें कुछ लोग खाना खा चुके थे वह भी इसका शिकार हो गए। उन्हें तत्काल नींबू का रस और नमक का घोल दिया गया। सभी लोग भाग कर सलेमपुर अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद सब लोगों की हालत ठीक हो गई और घर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को सूरजीपुर से देवीदयाल के लड़के ईश्वर गुप्ता की बरात सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट स्थित एक मैरिज हॉल में गई थी। लड़की वाले गोपालगंज बिहार के कटया गांव से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed