फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bag of a young man returning from Sharjah was stolen by miscreants, seven lakh cash and goods missing

Deoria News: शारजाह से लौट रहे युवक का बैग उचक्कों ने उड़ाया, सात लाख नकदी व सामान गायब

Tue, 25 Feb 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 25 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The bag of a young man returning from Sharjah was stolen by miscreants, seven lakh cash and goods missing
देवरिया। शारजाह से घर लौट रहे एक युवक का बैग उच्चकों ने बस स्टेशन के पास से उड़ा दिया। बैग में तीस हजार दरहम थे। भारतीय मुद्रा में 6.80 लाख रुपये व 25 हजार अन्य नकद थे। इसके अलावा बैग में जरूरी कागजात थे। बैग के गायब होने के बाद पीड़ित बदहवाश हो गया। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया। एसपी ने एसओजी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसओजी टीम के सदस्यों ने पीड़ित से घटना की पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी शिव चौहान पुत्र स्व. रामनरेश चौहान शारजाह में वाहन चलाने का कार्य करता है। वह जनवरी 2023 में शारजाह गया था। जहां से दो साल बाद 14 फरवरी को घर आने के लिए पटना की फ्लाइट पकड़ी। उसके साथ पटना व गोरखपुर के साथी भी मौजूद थे। 15 फरवरी को पटना उतरने के बाद सभी ने एक वाहन बुक किया और अपने गंतव्य के लिए निकल पड़े। कुशीनगर के हाटा में गोरखपुर के साथियों ने उससे यहीं उतर कर देवरिया के लिए दूसरा वाहन पकड़ने की बात कही। इसके बाद शिव चौहान देवरिया के लिए टेंपो पकड़कर निकल गया। टैंपो चालक ने बस स्टेशन के आगे यात्रियों को उतार दिया। खुखुंदू जाने के लिए शिव दूसरी सवारी का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसने खुखुंदू जाने की बात कही। उससे बातचीत चल ही रही थी कि इसी बीच चार से पांच अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे और उसको बातों में उलझा लिया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों में शामिल किसी ने शिव चौहान का बैग उड़ा लिया। फिर धीरे-धीरे सभी खिसक लिए। शिव बैग खोजने लगा तो वह गायब मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से बैग चोरी की शिकायत की। शिकायत करने के बाद पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को एसपी विक्रांत वीर से मिला। एसपी ने एसओजी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी कार्यालय में ही एसओजी टीम के सदस्यों ने पीड़ित युवक से पूरी घटना की जानकारी ली। युवक ने बताया कि बैग में 30,000 दरहम था, जो यहां के हिसाब से 6.80 लाख रुपये थे। साथ ही बैग में 25 हजार रुपये नकदी, आईडी, विदेशी आईडी, डीएल सहित अन्य कागजात व कपड़े थे। एसपी ने कहा कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही उच्चके सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed