फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Petrol leakage discovered during excavation; oil accumulated in the pit was removed.

Deoria News: खोदाई में मिला पेट्रोल का रिसाव, गड्ढे में भरा तेल निकाला गया

Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Petrol leakage discovered during excavation; oil accumulated in the pit was removed.
खोदाई में मिला पेट्रोल का रिसाव, गड्ढे में भरा तेल निकाला गया
विज्ञापन

- मंगलवार को पूरे दिन चली खोदाई, शाम तक नहीं रुका था रिसाव

- तकनीकी जांच का काम भी अटका, अग्निशमन दल और कर्मचारी रहे तैनात




बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग के किनारे पाइपलाइन से पेट्रोल रिसाव की घटना के बाद मंगलवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) डिपो प्रशासन ने पूरे दिन वहां खोदाई कराकर रिसाव के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया। देर शाम तक रिसाव बंद नहीं होने पर वहां अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों समेत अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
खोदाई के दौरान लगातार पेट्रोल निकलता दिखाई दिया। खोदे गए गड्ढे में कुछ समय में ही करीब 50 लीटर तक पेट्रोल जमा होता रहा। कर्मचारियों ने मशीन और पाइप के माध्यम से इसे वहां से निकाला। देर शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही लेकिन इसके बाद भी रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

रिसाव बंद नहीं होने से पाइपलाइन की तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत का कार्य भी आगे नहीं बढ़ सका। मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि जब तक पेट्रोल का रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हो जाता तब तक तकनीकी कार्य शुरू करना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में पूरे दिन खोदाई और जमा हो रहे पेट्रोल को हटाने का काम चलता रहा। सुरक्षा को देखते हुए एचपीसीएल डिपो के कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों के साथ मौके पर तैनात रहे। देवरिया से बुलाया गया अग्निशमन दल भी दिनभर घटनास्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी ऑफिसर अतुल कुमार की निगरानी में खोदाई और सुरक्षा संबंधी कार्य कराया गया। स्थानीय निवासी विजय प्रताप सिंह, शेषनाथ गुप्ता, मुनीम गुप्ता आदि ने बताया कि पाइपलाइन से पेट्रोल जैसे पदार्थ के रिसाव की सूचना डिपो प्रशासन को दी गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह डिपो प्रशासन ने खोदाई शुरू कराई।

इस संबंध में डिपो प्रबंधक विकास चंद्रा का कहना है कि पाइपलाइन की तकनीकी जांच कर रिसाव के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। इसके बाद आवश्यक सुरक्षा और मरम्मत संबंधी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल घटनास्थल की निगरानी बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा दल को तैयार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed