{"_id":"6abc0da324e33f5bbf004cde","slug":"eight-year-old-girl-dies-after-falling-into-a-well-while-playing-deoria-news-c-208-1-deo1035-193073-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेलते समय कुएं में गिरी आठ साल की बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेलते समय कुएं में गिरी आठ साल की बच्ची, मौत
Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा (देवरिया)। थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में मंगलवार शाम खेलते समय कुएं में गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर के पास खेल रही मासूम अचानक कुएं में जा गिरी और पानी में डूब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी।
मुसहरी निवासी कमलेश पासवान की बेटी सुहानी पासवान शाम करीब पांच बजे घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह कुएं में गिर गई। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतका के दादा ने पुलिस को सूचना देकर विधिक कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मुसहरी गांव में आठ वर्षीय बच्ची के कुएं में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।