आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत का बंधक बनाने वाले प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लाक कर्मियों ने उदयभान मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने 31 दिसंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
गांवों की समस्या को लेकर सोमवार को महिला एकता मोर्चा के नेता प्रेमशीला के नेतृृत्व में कार्यकर्ताओं ने भटनी ब्लॉक पर प्रदर्शन किया और एडीओ रमेश चन्द्र तिवारी को बंधक बना लिया।
विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की। इतना ही सरकारी अभिलेख भी फाड़ा और इनके गले का चेन व पन्द्रह हजार रुपये भी लूट लिया।
इस मामले में भटनी पुलिस सत्रह नामजद और बीस अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है। प्रदर्शनकारियों की अभद्रता से नाराज ब्लाक के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य नहीं किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन कर मांग की।
कर्मचारियों ने डीएम और सीडीओ को पत्र भेजकर चेतावनी दिया है अगर फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस 31 दिसंबर तक गिरफ्तार नहीं की तो कोई भी कर्मचारी ब्लॉक में कार्य नहीं करेगा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन करने वालों में राहुल कुमार, श्रीकांत यादव, अशोक पाठक, चन्द्रप्रकाश मिश्र, पंकज तिवारी, तेजप्रताप, राजेश राय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।