फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused was arrested for deliberately applying current to the iron frame.

Deoria News: जान-बूझकर लोहे के फ्रेम में लगाया था करंट, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The accused was arrested for deliberately applying current to the iron frame.
मईल। थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में करंट की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। बलिया दक्षिण निवासी किसुन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका पौत्र कार्तिक राजभर बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए पड़ोस के शहाबुद्दीन उर्फ नन्हें के घर चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि शहाबुद्दीन ने मुख्य दरवाजे परचारपाई के फ्रेम में करंट प्रवाहित कर रखा था। उसे छूते ही कार्तिक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। एसओ विकास नाथ ने बताया कि आरोपी शहाबुद्दीन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed