फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused of threatening the MLA and the journalist was arrested

Deoria News: विधायक और पत्रकार को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The accused of threatening the MLA and the journalist was arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। वायरल ऑडियो में देवरिया के सदर विधायक और पत्रकार को मोबाइल फोन पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सदर विधायक को सीधी धमकी नहीं मिली थी। मामला 18 जून का है।
पत्रकार संतोष विश्वकर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक शख्स ने फोन कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई थी। साथ में सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी के गाड़ी पर हमला करने की बात कही थी।
विज्ञापन

मामला सत्ता पक्ष के विधायक से जुड़ा होने के चलते कोतवाली में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। एसपी विक्रांत वीर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। पुलिस ने मोबाइल नंबर और मैसेज के अनुसार आरोपी को ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम को कोतवाली पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी ग्राम सोनाड़ी, थाना भलुअनी, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा व सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने रविवार को बताया कि पूछताछ में आरोपी ने सोशल मीडिया देखकर विधायक को टारगेट किया था। नशे की हालत में पत्रकार को धमकी देने की बात को कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed