फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accused evaded the police and reached the High Court, preventing his arrest.

Deoria News: पुलिस को चकमा देकर आरोपी पहुंचा हाईकोर्ट, गिरफ्तारी पर रोक

Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The accused evaded the police and reached the High Court, preventing his arrest.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। 19 दिन पहले एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। युवती की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पर बेटी को खुदकुशी करने के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी और एसी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम के अलावा कई टीमें लगाई थीं।
इस मामले में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधित्वमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी वार्ता की थी। एक तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, दूसरी तरफ वह चकमा देकर हाईकोर्ट पहुंच गया। मंगलवार को कोर्ट ने पुलिस पर टिप्पणी करते हुए कुछ दिनों के लिए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। इसकी खबर मिलते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने लगे हैं।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली पीड़ित महिला के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 29 अगस्त की देर शाम लार थाना क्षेत्र के दोगारी राजमल गांव निवासी दीपक तिवारी के खिलाफ उसकी बेटी को खुदकुशी करने के लिए उसकाने, जान से मारने की धमकी और एसी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके अगले दिन एसपी विक्रांत बीर ने कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को लगाकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed