फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The accountant who went to the meter was beaten up

पैमाइश करने गए लेखपाल की पिटाई

Wed, 25 May 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The accountant who went to the meter was beaten up
पैमाइश करने गए लेखपाल की पिटाई
विज्ञापन

लार। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को ग्रामसभा की भूमि की पैमाइश करने गए लेखपाल की मनबढ़ ने डंडे से पिटाई कर दी। यह देख मौजूद लोग सहम गए। घटना की सूचना लेखपाल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलेमपुर को दी। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इधर लेखपाल की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लार थाना क्षेत्र के बलुआ गौरी गांव निवासी सुनील गुप्ता गांव के प्रधान हैं। उनके मुताबिक, ग्राम सभा के पूरब दिशा में तकरीबन डेढ़ बीघा ग्राम सभा की भूमि है। कुछ भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग और सहमति से शिव मंदिर बना हुआ है। खाली भूमि की पैमाइश कराने के लिए सलेमपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी को प्रधान ने पत्रक देकर मांग की थी। बुधवार की दोपहर में हल्का लेखपाल धीरेंद्र कुमार, प्रधान और ग्रामीणों के साथ बंजर भूमि पर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही लेखपाल ने नक्शा निकाला, यह देख गांव का ही युवक आक्रोशित हो गया। उसने विरोध करते हुए अपनी भूमि होने का हवाला देते हुए पैमाइश करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर लेखपाल ने आदेश होने की बात कही। इससे खार खाए युवक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए डंडे से लेखपाल की पिटाई करने लगा। यह देख मौजूद लोग छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी उन पर भी बिगड़ गया। घटना की जानकारी पीड़ित लेखपाल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी को फोन पर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट ने आरोपी को पकड़ने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह को दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि घटना की जानकारी लेखपाल से मिली है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि पिटाई का मामला संज्ञान में है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed