फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thanks to solidarity, Chaurasia Samaj will register its presence in the Lok Sabha

Deoria News: एकजुटता की बदौलत लोकसभा में मौजूदगी दर्ज कराएगा चौरसिया समाज

Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Thanks to solidarity, Chaurasia Samaj will register its presence in the Lok Sabha
पूर्वांचल चौरसिया महासभा की ओर से आयोजित हुआ छठा नागपंचमी उत्सव
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पूर्वांचल चौरसिया महासभा की ओर से शहर के गायत्रीपुरम स्थित मैरिज हाल में छठा नागपंचमी उत्सव समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ऋषि चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज अब एकजुट हो रहा है। इसकी बदौलत विधानसभा में नुमाइंदगी का मौका मिला है। आगे 2024 के लोकसभा चुनाव में समाज से एक व्यक्ति को भाजपा से टिकट मिले इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री से बात की है। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब हर व्यक्ति अपने बच्चों को शिक्षित बनाएगा। शिक्षा के बिना परिवार या समाज का भला नहीं किया जा सकता। विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हमें एक दूसरे की मदद करनी होगी। जो लोग जिस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं वह अपने से नीचे वालों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करें। गोविंद चौरसिया ने कहा कि जब हम एकजुट रहेंगे तभी राजनीतिक पार्टियां भी हमें महत्व देंगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भीमराज चौरसिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राकेश चौरसिया, विजय चौरसिया, सचिन चौरसिया, विवेक चौरसिया, शिवप्रसाद चौरसिया, रामवचन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed