फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Testing shows the water is pure, but people don't drink it...they wash clothes and utensils.

Deoria News: जांच में शुद्ध मिलता है पानी, लोग पीते नहीं...धोते हैं कपड़े-बर्तन

Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Testing shows the water is pure, but people don't drink it...they wash clothes and utensils.
जिला पंचायत परिसर में लगा वाटर स्टैंड पोस्ट
देवरिया। नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में लोग टैक्स भी देते हैं और पानी भी खरीदते हैं। इस दोहरे बोझ से शहरियों की जेब हल्की हो रही है। लोग का नगरपालिका की पानी पर भरोसा नहीं है। वे आरओ का पानी खरीदकर पीते हैं। जलकल के पानी से कपड़े और बर्तन धोते हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 21 हजार घरों में जलकल का कनेक्शन है। करीब 1.53 लाख लोग नगरपालिका के शुद्ध पेयजल का उपयोग करते हैं। शहर में 135 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की खपत है। इस हिसाब से प्रतिदिन नगर में करीब दो करोड़ लीटर पानी खर्च होता है। नगरपालिका इसको शुद्ध पेयजल बताकर आपूर्ति करती है, लेकिन लोग इस पानी का इस्तेमाल नहाने और अन्य घरेलू काम के लिए करते हैं। वे इस पानी को पीते नहीं हैं।
विज्ञापन

अधिकांश लोग आरओ का पानी उपयोग करते हैं। इनमें से बहुत से घरों में लोग आरओ का पानी खरीदकर पीते हैं। इसमें करीब छह सौ रुपये हर महीने खर्च हो जाते हैं, क्योंकि 20 लीटर जार का पानी करीब 20 रुपये में आता है। इसके अलावा शहर के अधिकांश लोग अपने घरों में आरओ मशीन लगवा लिया है। इसमें भी मशीन खरीदने से लेकर सर्विसिंग तक में पानी खरीदने जितना ही मासिक खर्च आ जाता है। ऐसे में नगरपालिका में रहने वाले इन 21 हजार घरों के लोगों पर पानी का दोहरा बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर वह सालाना नगरपालिका को गृहकर के साथ बराबर का जलकर देते हैं। वहीं दूसरी ओर आरओ पर भी हर महीने छह सौ खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed