{"_id":"60abef958ebc3ea7057cb0bc","slug":"test-in-jail-15-found-corona-positive-deoria-news-gkp395691020","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कोरोना जांच में 15 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कोरोना जांच में 15 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में कोरोना जांच में 15 मिले पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सोमवार को जेल में बंदियों और कैदियों की एंटीजन, आरटीपीसीआर जांच की गई। एंटीजन जांच में 15 बंदी पाजिटिव मिले हैं। इन्हें जेल प्रशासन ने आइसोलेशन में रखा है और दवाओं की व्यवस्था की है। अभी 49 बंदियों और कैदियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिला अस्पताल की टीम के एलटी राकेश मिश्र, रविकांत गौतम, एलए दिनेश्वर मिश्र ने जेल में बंदियों और कैदियों की जांच के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन तरीके से 88 की जांच किया, जिसमें 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 49 की जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से किया गया। दोनों तरीके से कुल 137 की जांच की गई। जेल प्रशासन कैदियों और बंदियों की जांच करा रहा है। इसमें पाजिटिव आने वाले बंदियों और कैदियों के लिए जेल में अलग से रखने की व्यवस्था की गई है। इनके इलाज के लिए दवा की व्यवस्था भी किया गया है। हालांकि पाजिटिव आई रिपोर्ट में अभी किसी की हालत नाजुक नहीं है, इसके कारण जेल में इलाज किया जा रहा है। वहीं पंद्रह की रिपोर्ट पाजिटिव आने से अन्य बंदी व कैदी सहम गए हैं। बैरकों एक-दूसरे से दूरी बना कर रह रहे हैं।
कोट
जेल में एंटीजन जांच में पंद्रह पाजिटिव पाए गए हैं। इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इनके इलाज की व्यवस्था अभी जेल में ही किया गया है। -डॉ. आलोक पांडेय,सीएमओ