{"_id":"653aba1c1a08d556250ed1a4","slug":"tenders-will-be-held-today-for-the-development-of-the-city-stalled-works-will-gain-momentum-deoria-news-c-208-1-deo1001-11446-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर के विकास के लिए आज होंगे टेंडर, अटके कार्यों को मिलेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर के विकास के लिए आज होंगे टेंडर, अटके कार्यों को मिलेगा रफ्तार
Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सितंबर माह में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई थी। इसके बाद करीब डेढ़ माह के ऊपर से अटके कामों को अब रफ्तार मिलेगी। शुक्रवार को टेंडर स्वीकृति की बैठक होनी है। इसमें शहर की 37 सड़कों के निर्माण के लिए हरी झंडी मिलनी है।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक के बाद जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में टेंडर की स्वीकृति न मिलने के कारण शहर के 37 सड़कों सहित कई महत्वपूर्ण काम अटके हुए हैं। इसके अलावा बैठक में पेयजल पाइप लाइन विस्तार के लिए 44 प्रस्तावों को बोर्ड की मंजूरी दी गई थी। इसमें 27 वार्डों में 2.56 करोड़ खर्च कर पाइप लाइन का विस्तार कराया जाना है। 15 करोड़ की लागत से सड़क, नाली, पोखरा, पार्क का जीर्णोद्धार किया जाना है। अब जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय कमेटी होगी। इसमें स्वीकृति मिलने के बाद शहर के विकास कार्य को हरी झंडी मिल जाएगी। वहीं सभी कार्यों की निविदा की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
जिला स्तरीय समिति की बैठक 27 अक्तूबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इसके बाद शहर के विकास के लिए कार्य शुरू हो जाएंगे।
- रोहित सिंह, ईओ