फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Temperatures cross 40 degrees, heat causes havoc

Deoria News: पारा 40 डिग्री के पार, गर्मी से मचा हाहाकार

Tue, 10 Jun 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 10 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Temperatures cross 40 degrees, heat causes havoc
भटनी। क्षेत्र में मंगलवार को रिकाॅर्ड तोड़ गर्मी रही। दोपहर बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं पेड़ की छांव लोगों के लिए अस्थायी विश्रामगृह बन गई। वहीं गर्मी के कारण अस्पतालाें में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
गर्मी का असर इतना तेज रहा कि जरूरी कामों से बाहर निकले लोग भी कुछ देर के लिए छांव में बैठकर राहत लेते नजर आए। बाजारों में जहां चहल-पहल कम दिखी, वहीं ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। शरबत, नींबू पानी, कुल्फी और आइसक्रीम की डिमांड अचानक बढ़ गई। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर दिखने को मिला। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी गर्मी जनित समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप से बचने, हल्के कपड़े पहनने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और नागरिकों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को हल्का भोजन, ओआरएस के साथ भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed