{"_id":"6a25bbd02b67fb66600b18a4","slug":"telia-kothi-defeated-mail-by-14-runs-to-enter-the-final-deoria-news-c-208-1-deo1013-183898-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तेलिया कोठी ने मईल को 14 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तेलिया कोठी ने मईल को 14 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह
Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
मईल। श्रीकृष्ण पूर्व माध्यमिक विद्यालय मईल चौराहा (बकुची) के प्रांगण में आयोजित डीह बाबा क्रिकेट ट्रॉफी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में तेलिया कोठी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मईल की टीम को 14 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रविवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तेलिया कोठी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मईल की टीम 113 रन ही बना सकी। तेलिया कोठी ने 14 रन से सेमीफाइनल मैच जीत लिया।
तेलिया कोठी के बल्लेबाज समीर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 47 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें आयोजकों द्वारा डीह बाबा चैंपियन ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रामसुमेर, नवीन, अरुण चौहान, रणधीर, रामसेवक, आदित्य, बृजमोहन, शिवम, अजय, हीरामन सहित आदि मौजूद रहे।