फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tehsildar stopped encroachment on CHC land

Deoria News: सीएचसी की जमीन पर अतिक्रमण को तहसीलदार ने रोका

Mon, 18 Sep 2023 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar stopped encroachment on CHC land

विज्ञापन
-अस्पताल की चहारदीवारी तोड़ दुकानदारों ने कर रखा है कब्जा
-दो तरफ से अस्पताल परिसर में अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अवैध निर्माण को रविवार को तहसीलदार ने रोक दिया। एक दुकानदार अस्पताल परिसर में अपने मकान से सट कर निर्माण करा रहा था। सीएचसी के अधीक्षक की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने काम रोक दिया। अस्पताल की जमीन पर आधा दर्जन लोग अतिक्रमण करके बैठे हैं। चिकित्सकों ने जमीन की पैमाइश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार से शिकायत की कि अस्पताल परिसर से सटे एक व्यापारी का मकान है, वह अस्पताल की जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे हैं। तहसीलदार केके मिश्र ने मौके पर पहुंच कर लेखपाल से रिपोर्ट मांगी। परिसर में अतिक्रमण देख तहसीलदार ने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया। अस्पताल परिसर से सटकर कुछ लोगों ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। अस्पताल के दक्षिणी छोर से मुख्य गेट तक कब्जे से सीएचसी की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अस्पताल के नाला की जमीन पर दक्षिण की तरफ कब्जे से जल निकासी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने नगर लेखपाल को अतिक्रमण के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने अधीक्षक को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा किए लोगों को पैमाइश कराकर बेदखल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed