{"_id":"69bc68bf12efb69268078c92","slug":"tehsildar-reached-gas-agencies-and-took-information-about-supply-from-consumers-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-177330-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैस एजेंसियों पर पहुंचीं तहसीलदार उपभोक्ताओं से ली आपूर्ति की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैस एजेंसियों पर पहुंचीं तहसीलदार उपभोक्ताओं से ली आपूर्ति की जानकारी
विज्ञापन
सलेमपुर। रसोई गैस सिलिंडर वितरण को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच तहसीलदार अलका सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी संचालकों से स्टॉक, बुकिंग, वितरण व्यवस्था और लंबित उपभोक्ताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
तहसीलदार ने खुखुंदू, चकरा गोसाई, मिश्रौली और नगर पंचायत सलेमपुर स्थित एक गैस एजेंसी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग लंबित है, उन्हें उपलब्धता के आधार पर पहले सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और वितरण में पूरी पारदर्शिता रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी कि यदि गैस वितरण में किसी तरह की धांधली, कालाबाजारी या मनमानी सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए तहसीलदार ने कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। ऐसे में किसी के बहकावे में आने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस बुकिंग के बाद होम डिलीवरी की सुविधा भी शुरू कर दी गई है और सलेमपुर समेत अन्य स्थानों पर एजेंसी संचालक घर-घर सिलिंडर पहुंचा रहे हैं। तहसीलदार ने कहा कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।