{"_id":"69a09dd19207fae6be0c234e","slug":"tehsil-administration-demarcated-the-disputed-land-deoria-news-c-208-1-deo1013-175892-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील प्रशासन ने विवादित जमीन का कराया सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील प्रशासन ने विवादित जमीन का कराया सीमांकन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई पुलिस चौकी की गिरी बाउंड्री की ईंट हटाने को लेकर चौकी इंचार्ज व बुजुर्ग व्यक्ति के विवाद को सुलझाने के लिए तहसील प्रशासन ने नायब तहसीलदार के देखरेख में पांच घंटे तक सीमांकन कराया। हालांकि, शिकायतकर्ता पक्ष इससे संतुष्ट नहीं है।
पांच दिन पहले पुलिस चौकी के समीप दीनानाथ तिवारी की जमीन है। चहारदीवारी के गिरे ईंट को हटाने व सफाई को लेकर चौकी प्रभारी से हाथापाई हुई थी। जिसका वीडियो वायल हो गया। पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि के तहरीर पर दीनानाथ तिवारी सहित उनके परिवार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसकी शिकायत दीनानाथ तिवारी ने मुख्यमंत्री, जिला अधिकारी, एसपी व सदर विधायक से कर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपाल जी के नेतृत्व में राजस्व टीम भेज कर सुबह से शाम तक सीमांकन चला।
इस दौरान पुलिस टीम के साथ-साथ ग्रामीण भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपाल जी ने बताया कि काफी दिनों से चल रहे विवादित जमीन का सीमांकन कर निस्तारण किया गया। गिरे ईंट को पुलिस चौकी को सौंप दिया गया। पीड़ित दीनानाथ तिवारी का कहना है कि सीमांकन सही ढंग से नहीं हुआ है, मैं संतुष्ट नहीं हूं।