फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager injured by falling tree dies during treatment

Deoria News: पेड़ गिरने से दबकर घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager injured by falling tree dies during treatment
भाटपाररानी। नगर के सोहनपार वार्ड में शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति के घर पर अचानक पेड़ गिर गया। इसमें गुड़िया (16) दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे निकालकर पीएचसी लेकर गये। जहां से हालत नाजुक देखकर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान गुड़िया की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहनपार वार्ड निवासी सुभाष प्रसाद का घर भाटपाररानी-टीकमपार रोड पर सड़क के किनारे स्थित है। बारिश के बाद देर शाम उनके घर पर बगल में स्थित सूखा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे गुड़िया दब गई। परिजन तथा आसपास के लोग काफी मशक्कत के बाद घायल गुड़िया को बाहर निकाला। उसे सीएचसी लेकर गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनाें ने रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed