फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenage girl dies after getting hit by dangling electric wire

Deoria News: झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आकर किशोरी की मौत

Sat, 21 Oct 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies after getting hit by dangling electric wire
सलेमपुर। दरवाजे के सामने झूल रहे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से शनिवार को किशोरी की मौत हो गई। परिवार के लोगों के अनुसार खतरनाक तरीके से नीचे तक लटक रहे तार को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से फरियाद लगाई गई लेकिन इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के भठवां पांडेय गांव निवासी राजेश यादव के दरवाजे के पास काफी दिनों से बिजली का एलटी तार लटक रहा है। इसके लिए कई बार परिवार के लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना दी थी। इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा शनिवार को अर्चिता (12) पुत्री राजेश यादव को भुगतना पड़ा। आरोप है कि अर्चिता शनिवार की सुबह घर के बाहर अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच वह एलटी तार के चपेट में आकर झुलस गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे तार से अलग किया। आनन-फानन में लोगों ने अर्चिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिवार के लोगों ने मना कर दिया और पंचनामा देकर शव घर लेकर चले गए। प्रभारी कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed